प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने पर जोर
पारस शर्मा. जोधपुर
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने रविवार को पंचायत समिति के तकनीकी अभियन्ताओं के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठकली। उन्होंने यह बैठक वेबेक्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित तकनीकी अभियन्ताओं को समयबद्ध क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिश्रा ने जेएसजेबी 2.0 पोर्टल पर कार्यों को 31 मई तक गेप अनुसार इन्द्राज करवा कर अपलोड करने के निर्देश प्रदान किए l उन्होंने उपस्थित सभी सहायक अभियंताओं को प्रति दिवस 1000 कार्य अपलोड करने के सख्त दिशा निर्देश प्रदान किए l उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान 2026 अंतर्गत पौधरोपण कार्य हेतु शेष स्वीकृतियों के प्रस्ताव तुरंत भिजवाएं।
समस्त तकनीकी अधिकारियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव समय पर भिजवाने के निर्देश दिए तथा ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करवाने को कहा l मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन कार्यों की प्लानिंग तीन दिन में प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए।
मिश्रा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं फेस द्वितीय एवं तृतीया फेस में सम्मिलित गांवों में प्रत्येक गाँव में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर छत से जोड़ने हेतु के कम से कम 10 कार्यों की प्लानिंग एम जे एस ए मोबाइल ऐप पर तीन दिवस में करने के निर्देश प्रदान किए l
युक्तिधारा पोर्टल पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 80 कार्यों से अधिक कार्य जोड़ने के निर्देश दिए
युक्तिधारा पोर्टल पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 80 से अधिक कार्यो को जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया और कहा कि जिले की 56 ग्राम पंचायतों में 20 से कम कार्य फीड किये गए तथा 131 ग्राम पंचायतों में 30 से कम कार्य फीड होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सहायक अभियंता बालेसर द्वारा पिछले तीन दिन से पोर्टल नहीं चलने को कहा गया l इसके साथ ही नरेगा सॉफ्ट पर वर्क कोड जनरेट कर कार्य सिक्योर सॉफ्ट पर स्वीकृति हेतु शीघ्र भिजवाने के निर्देश प्रदान किए l
मनरेगा अपूर्ण कार्यों एवं एडवाइजरी अनुसार कार्य पूर्णता प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश
बैठक में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करवाने में पिछले 20 दिवस में मात्र 936 कार्य ही पूर्ण किए गए , कार्य पूर्णता हेतु जारी एडवाइजरी के क्रम में अभी तक पंचायत समिति भोपालगढ़, शेरगढ़, बिलाडा, चामू, बावड़ी तथा लूणी से ही प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिस हेतु समस्त सहायक अभियंताओं को तीन दिवस में प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश प्रदान किए l मिश्रा ने बैठक में कहा कि महात्मा गांधी नरेगा कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिकों का नियोजन कर उनकी उपस्थिति पोर्टल पर अपलोड करने एवं समस्त तकनीकी अभियन्ताओं को निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किए गए l श्रमिक नियोजन हेतु कुल सक्रिय श्रमिकों का तीस प्रतिशत के हिसाब से जिले में 1.20 लाख श्रमिक नियोजन के लक्ष्य निर्धारण हेतु निर्देश प्रदान किए और कहा कि समस्त पंचायत समितियों के लक्ष्य अनुसार श्रमिक नियोजन करवाने एवं श्रमिक नियोजन हेतु 30 जून तक पूर्ण होने वाले नवीन कार्यों स्वीकृत करवाने हेतु प्रस्ताव भिजवाने को निर्देशित किया गया l मिश्रा ने बैठक में डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत कार्य के लक्ष्य अनुसार बकाया प्रस्ताव समय पर भिजवाने के निर्देश प्रदान किए गए l वहीं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत ओपन जिम एवं हाईमास्ट लाइट कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। महात्मा गांधी नरेगा योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार श्रमिकों के लिए छाया, पेयजल, प्राथमिक उपचार बॉक्स, ग्लूकोज, दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए पालना एवं देखभाल हेतु आया की व्यवस्था करने तथा कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समय पूर्व तैयारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 को ग्राम पंचायत स्तर पर जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में आयोजित करने तथा जिले की रैंकिंग निर्धारण वाले पैरामीटर एन आर एम कार्यों पर मानव दिवस सृजित करने, पौधारोपण कार्य हेतु गड्ढे खोदने, जल संरक्षण वाले कार्य शुरू किए जाने , जेएसजेबी पोर्टल पर कार्यों का इंद्राज करने एवं विभिन्न गतिविधियों की ऐप पर एंट्री करने के निर्देश प्रदान किए l बैठक में समस्त पंचायत समितियों के सहायक अभियंता नरेगा, कनिष्ठ अभियंता एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं जिला परिषद सहायक अभियंता संजय गुप्ता वेबेक्स वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।




