Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:25 am

Thursday, July 9, 2026, 3:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जुनून जान बचाने का… नरेंद्र सिंह राठौड ने किया अपना रिकॉर्ड 133वां रक्तदान

राखी पुरोहित. जोधपुर

रक्त भामाशाह नरेंद्र सिंह राठौड़ ने आज अपना 133वां रक्तदान किया। जानकारी देते हुए वन्दे भारत सेवा संस्थान के प्रवक्ता किशन पूनिया ने बताया कि जीत हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के लिए ए पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी।

मरीज के परिजन ग्रामीण परिवेश के होने से एसडीपी नहीं मिलने से परेशान थे। इस पर जानकारी मिलने पर नरेंद्र सिंह राठौड़ ने रोटरी ब्लड बैंक पहुंचकर एसडीपी डोनेट कर जीवन दान दिया। राठौड़ ने 15 दिन पूर्व ही एसडीपी डोनेट की थी।

राठौड ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कम से कम वे जीवन में 200 बार  रक्तदान करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor