Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सहयोग भारती फाउंडेशन : 6 पत्रकार सहित 20 प्रतिभाएं कल होंगी सम्मानित

परेश कौशिक : दैनिक भास्कर

दिलीप कुमार पुरोहित : राइजिंग भास्कर

अमित दवे : राजस्थान पत्रिका

अर्जुन पंवार : दैनिक नवज्योति

अभिषेक सैन : ( वरिष्ठ पत्रकार)

बृजकिशोर पारीक : (चाणक्य न्यूज चैनल)

निरूपा पटवा : समाजसेवी

नीलम व्यास स्वयंसिद्धा : साहित्यकार

नरेंद्र सिंह राठौड़, 133 बार रक्तदान करने वाले

सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान ने अवार्ड समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं, कार्यक्रम 30 मई 2026 को जीएस गार्डन रिसोर्ट जोधपुर में शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

राखी पुरोहित. जोधपुर

सहयोग भारती फाउंडेशन राजस्थान द्वारा  “प्राइड ऑफ़ मारवाड़ अवार्ड 2026” समारोह का आयोजन 30 मई 2026 को जीएस गार्डन रिसोर्ट जोधपुर में किया जाएगा। इस भव्य समारोह में जोधपुर के 6 पत्रकारों सहित 20 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष जयंत माथुर और सचिव मनीषा माथुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना है एवं उनके योगदान को सम्मान देना है।

ये होंगे अतिथि :

जयंत माथुर और मनीषा माथुर ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरदीप सिंह सलूजा (समाजसेवी/ उद्योगपति ) शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता नरेश जाजडा ( समाजसेवी/ उद्योगपति) करेंगे। विशिष्ट अतिथि महेंद्र राज लुणावत (समाजसेवी/ उद्योगपति ), गौतम सिंह (प्रबंधक जीएस गार्डन एंड रिजॉर्ट), सुशील शर्मा ( प्रबंधक मारवाडी कैटेलिस्ट), श्रीमती कविता श्रीवास्तव (समाजसेवी ) होंगे। कार्यक्रम में जर्नलिज्म, शिक्षा, समाजसेवा, कला, संस्कृति, व्यवसाय एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को “प्राइड ऑफ़ मारवाड़ अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा।

इनका होगा सम्मान

परेश कौशिक (दैनिक भास्कर), दिलीप कुमाार पुरोहित (राइजिंग भास्कर), अमित दवे (राजस्थान पत्रिका), अर्जुन पंवार (दैनिक नवज्योति), अभिषेक सेन ( वरिष्ठ पत्रकार), बृज किशोर पारीक (चाणक्य न्यूज चैनल), डॉ. चंद्रकांत गोस्वामी, अपूर्वा गुर्जर, डॉ. काजल वर्मा, निरूपा पटवा (समाजसेवी एवं राइजिंग भास्कर की महिला सशक्तिकरण ब्रांड एंबेसडर), मुक्ता माथुर, नरेंद्र सिंह राठौड़, धनपत भंडारी, नीलम व्यास स्वयंसिद्धा (साहित्यकार), सुनील हरसानी, डॉ. पंकज राज मेवाड़ा, भावना व्यास, सुरेंद्रराज माथुर, डॉ. राजेंश पुरोहित सहित 20 प्रतिभाएं सम्मानित होंगी। समारोह को लेकर संस्था द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor