Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

Sunday, October 18, 2026, 8:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गैल इंडिया व सृजन संस्थान द्वारा गर्भवती व प्रसवोत्तर माताओं को को पोषण सामग्री का वितरण

सृजन संस्थान व गेल इंडिया का मातृत्व सरोकार

पारस शर्मा. तिंवरी

सृजन मानव शिक्षा एवं कल्याण संस्थान, उम्मेद नगर द्वारा “एम्पायरिंग विमेन थ्रू न्यूट्रिशन किट्स, सैनिटरी नैपकिंस एंड अवेयरनेस प्रोग्राम” प्रोजेक्ट के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गैल इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार के नवरत्न के सौजन्य व सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में तिंवरी ब्लॉक की गर्भवती एवं प्रसवोत्तर धात्री महिलाओं को पारंपरिक स्वास्थ्यवर्धक पोषक सामग्री के किट वितरित किए गए।

संस्थान के सचिव रामनिवास मंडा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को सुधारने के उद्देश्य से यह मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि— “गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं को सही पोषण मिलना बेहद जरूरी है। पारंपरिक खाद्य सामग्रियां न केवल मां को शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं, बल्कि नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। संस्था का प्रयास है कि हर जरूरतमंद महिला तक यह मदद पहुंचे और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।”

संस्था द्वारा प्रत्येक लाभार्थी महिला को संपूर्ण पोषण को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक सामग्रियों की किट सौंपी गई, जिसमें मुख्य रूप से बादाम, सिंघोड़ा, खसखस, गोटा, सूंठ, अजवाइन, देशी घी, गुड़ और गोंद शामिल हैं!

200 महिलाएं लाभान्वित

इस जागरूकता व वितरण कार्यक्रम के तहत तिंवरी ब्लॉक की कुल 200 महिलाओं को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सैनिटरी नैपकिंस भी बांटे गए और माहवारी स्वच्छता व बेहतर खान-पान को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत 20 गांवों में महिला सशक्तिकरण के तहत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किये गए। शिविर में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और प्रसवोत्तर समय में स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत तिंवरी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में बालिकाओ के लिए सैनेटरी नेपकिन्स के पैकेट वितरित किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में वितरण टीम के सदस्य माधुरी शर्मा, खुशी, हेमलता, रूपा राम, बुधाराम विश्नोई और मोती लाल ने सक्रिय सेवाएं दीं और ग्रामीण महिलाओं को पोषण सामग्री का वितरण सुनिश्चित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में इस सामाजिक सरोकार की चहूओर प्रशंसा हो रही हैं! भलासरिया के दौला राम हरडू, पूनम सिंह राजपुरोहित, भेंसेर के साजनराम, मीरा कुमारी सहित मौजिज नागरिको ने इस पहल को महिला कल्याणकारी व स्वास्थ्य वर्धक बताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor