Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर स्थापना दिवस पर होगा प्रतिभाओं का सम्मान, मीरा भक्ति सरोवर संध्या का भी आयोजन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

लोक संगीत माड शोध संस्थान द्वारा जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस 25 जून को तिथि अनुसार निर्जला एकादशी को मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोधपुर पत्रकारिता जगत से जुड़ी 19 विशिष्ट हस्तियों को “संचार श्री सम्मान” प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही संगीत क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दो प्रतिभाओं को “गुरु गोविंद कल्ला संगीत सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं की चयन समिति की सूची 20 जून तक दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी जाएगी।
संस्थान के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश कल्ला ने बताया कि लोक संगीत माड शोध संस्थान पिछले 43 वर्षों से जोधपुर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान करता आ रहा है। संस्थान का उद्देश्य लोक संस्कृति, संगीत, साहित्य और समाजसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों को प्रोत्साहन देना है।
उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी “मीरा भक्ति सरोवर संध्या” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्ति संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor