Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:31 am

Sunday, August 23, 2026, 3:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भीषण गर्मी में दिखेगा ‘कूल’ अंदाज: 31 मई को जोधपुर में सजेगी अनूठी ‘टिफिन गोठ’

पारस शर्मा. जोधपुर

गर्म मौसम की तपिश के बीच इस बार जोधपुर की प्रसिद्ध ‘टिफिन गोठ’ एक नए और अनूठे अंदाज में नजर आने वाली है। आगामी 31 मई को शाम 5:00 से 7:30 बजे तक रातानाडा पुलिस लाइन स्थित ‘ग्रीन गैलरी’ में टिफिन गोठ का भव्य और धूमधाम से आयोजन किया जाएगा।

भयंकर गर्मी के बावजूद टिफिन गोठ परिवार के सदस्यों में इसे लेकर भारी उत्साह है, जो यह संदेश देता है कि यह जोधपुर है, जहाँ के लोग बेहद मजबूत हैं और हर आपदा व विपरित मौसम में भी खुशियों का रास्ता ढूंढ लेते हैं।

कार्यक्रम संयोजक सीए. संजय भंडारी, उषा गर्ग, मधु समदानी और सिद्धि जौहरी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार की टिफिन गोठ को भीषण गर्मी को देखते हुए बेहद खास बनाया गया है। इसमें कई नए परिवारों को भी जोड़ा गया है।

खास थीम: ‘गर्मी में कूल कैसे दिखें’

इस बार आयोजन की विशेष थीम “गर्मी में कूल कैसे दिखें” रखी गई हैं। इसके तहत सभी संभागियों के लिए पहनने में व्हाइट (सफेद) या लाइट (हल्के) रंग के कपड़ों का ड्रेस कोड रखा गया है। इसके साथ ही खाने के मेन्यू में भी भीषण गर्मी से राहत देने वाली ठंडी चीजों और व्यंजनों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

मिस्टर और मिसेज कूल प्रतियोगिता और पुरस्कार

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कौन बनेगा मिस्टर कूल’ और ‘कौन बनेगा मिसेज कूल’ प्रतियोगिता होगी। इस कैटेगरी में बेहतरीन और कूल अंदाज में नजर आने वाले प्रतिभागियों को 11 विशेष पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों का मिलेगा सानिध्य

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में प्रसिद्ध कवयित्री आशा पाराशर और डॉ. पूजा राजपुरोहित उपस्थित रहेंगी, जो गर्मी के मौसम में स्वस्थ और कूल रहने के विशेष टिप्स साझा करेंगी। इसके साथ ही, टिफिन गोठ में लायन एस. एल. शर्मा,  एडवोकेट संजीव व्यास, डॉक्टर मीनाक्षी कच्छवाहा, वीनाजी, रजनीजी, एडवोकेट नीलम गोयल, नीलम सोनी और बहुत सारे टिफिन गोठ परिवार के लोग तैयारी में लगे हैं। परिवार के नए सदस्यों का विशेष सम्मान व स्वागत किया जाएगा।

सभी प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों मनीष व्यास अमित पेड़ीवाल अभिलेश वडेरा के गीत संगीत से माहौल होगा रंगारंग और अनूठी प्रतियोगिताओं से भरपूर इस टिफिन गोठ को लेकर पूरे जोधाणा के टिफिन परिवार में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor