Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

Sunday, August 23, 2026, 4:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल जोधपुर के 32 छात्रों का सरकारी सेवा में चयन होने पर हुआ सम्मान

सुनील वर्मा. जोधपुर

श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वाधान में संचालित श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल पावटा बी रोड जोधपुर में रहने वाले 32 छात्रों के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उतीर्ण होकर सरकारी सेवा में चयनित होने सोमवार को हॉस्टल सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया ।

सरकारी सेवा में चयनित इन छात्रों का हुआ सम्मान

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए चयनित छात्र नाथूसिह खिरजा, जेठू सिंह बलाई, भगवान सिंह बडोड़ा गांव,विक्रम सिंह नेवरा, राजू सिंह आसकंद्रा, मनोहर सिंह चांदरख, चंद्रवीर सिंह सिसोदिया खारा, भवानी सिंह बस्तवा व शेर सिंह, आर्मी जीडी में चयनित छात्र नरेंद्र सिंह चारणी भांडू, जितेंद्र सिंह डेढा, हर्षवर्धन सिंह अणवाणा, जयदीप सिंह अणवाणा, दुर्ग सिंह देऊ, महावीर सिंह ईशरू, श्रीपाल सिंह भाटी खाबड़ा, दरियाव सिंह जालसू, दिनेशपाल सिंह संतोड़ा, रतन सिंह सत्ता, भानु प्रताप सिंह आसकंद्रा, जितेंद्र सिंह सोलंकियातला, निर्मल सिंह सोढा देदूसर, जसपाल सिंह साई, नेपाल सिंह चाबा, रणवीर सिंह केतु, पर्वत सिंह आमला, स्वरूप सिंह आमला, सुरेंद्र सिंह हरसानी जेल प्रहरी के लिए चयनित ईश्वर सिंह भाटी, राजस्थान होमगार्ड के लिए चयनित मोटू सिंह भैरवा, वीडीओ व जमादार सेकंड ग्रेड के लिए चयनित दान सिंह भैसड़ा का साफा पहनाकर, दुपट्टा ओढाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मान किया ।

इस अवसर पर हॉस्टल के मोटिवेशनल स्पीकर कर्नल भोजराज सिंह राठौड़,उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह खींची इंद्रोका,सचिव रणवीर सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष किशोर सिंह लौड़ता ,कार्यकारिणी सदस्य श्याम सिंह सजाड़ा व कार्यकारिणी के पूर्व सचिव राजेंद्र सिंह लीलियाँ ने चयनित छात्रों का सम्मान किया व उज्जवल भविष्य की कामना की । सभी चयनित छात्रों को कहा कि एक बार सरकारी सेवा प्राप्त करने के बाद भी निरंतर आगे कड़ी मेहनत करते रहे । आगे की मंजिल प्राप्त करने का लक्ष्य रखें । उन्होंने हॉस्टल के छात्रों को इन चयनित छात्रों से प्रेरणा लेकर मेहनत करने व अपने लक्ष्य प्राप्त करने का भी कहा ।कार्यक्रम में हॉस्टल वार्डन मेघ सिंह उदावत व नरेंद्र सिंह व गजेंद्र सिंह गंठिया व हॉस्टल के छात्र उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor