Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल : ग्रीष्मकालीन शिविर में झलका उत्साह

पारस शर्मा. जोधपुर

श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल रजिस्ट्रेशन संस्था, जोधपुर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गर्मी की छुट्टियों के सदुपयोग हेतु भव्य ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का संचालन संस्था की अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला जसमतिया के नेतृत्व में पूरी सक्रियता से किया जा रहा है।

इस शिविर में बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, नृत्य, संगीत, योग, पाक कला, व्यक्तित्व विकास और नैतिक शिक्षा जैसी विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय संस्कृति से जोड़ने हेतु भजन एवं प्रेरक कहानियों के सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं।

संस्था की अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया ने बताया, “आज के समय में बच्चों को मोबाइल से दूर कर उनकी रचनात्मकता को मंच देना अत्यंत आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि शिविर के माध्यम से बच्चियां नई विधाएं सीखें और संस्कारों से जुड़ें।”

शिविर के सफल संचालन में संस्था की पूरी कार्यकारिणी का विशेष सहयोग मिल रहा है।

कार्यकारिणी में शामिल हैं:
– अध्यक्ष: श्रीमती दीपमाला जसमतिया
– सचिव: श्रीमती आभा कट्टा
– कोषाध्यक्ष: श्रीमती रंजना जालौरा
– वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती शांति शर्मा
– उपाध्यक्ष: श्रीमती गनिता खठोर
– उप सचिव: श्रीमती ललिता बाड़मेरा
– प्रचार एवं सांस्कृतिक मंत्री: श्रीमती नीलम खटोर
– संगठन सचिव: श्रीमती गायत्री बाड़मेरा

शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। अभिभावकों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

– आयोजक: श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल, जोधपुर
– अवसर: ग्रीष्मकालीन शिविर
– नेतृत्व: अध्यक्ष दीपमाला जसमतिया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor