Explore

Search

Monday, July 13, 2026, 2:35 am

Monday, July 13, 2026, 2:35 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चतुर्थ भासभूमि रंग उत्सव 20 मार्च से जोधपुर में होगा

शिव वर्मा. जोधपुर

प्रतिभा सांस्कृतिक संस्थान, नई दिल्ली एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाली रोड, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ भासभूमि रंग उत्सव का आयोजन आगामी 20 से 22 मार्च तक स्थानीय मधुरम आडिटोरियम, व्यास कैम्पस, कुड़ी होद, पाली रोड पर होगा । संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से होने जा रहे इस तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत सुप्रसिद्ध नाटककार भास के संस्कृत नाटकों के हिंदी अनुवाद का मंचन किया जाएगा ।

कार्यक्रम संयोजक यश माथुर ने बताया कि प्रतिदिन दो सत्र होंगे जिनमें प्रथम दिन प्रातः 10 बजे उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अवार्ड प्राप्त तेलुगू फिल्म अभिनेता अरूसम मधुसूदन द्वारा आधुनिक रंगमंच में मूकाभिनय अंग-संचलन विषय पर कार्यशाला ली जाएगी तथा शाम को 6 बजे मूकाभिनय प्रस्तुति के साथ भास लिखित व भूमिकेश्वर सिंह निर्देशित नाटक उरूभंगम का मंचन किया जाएगा ।

दूसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध अभिनेता विलास जान्हवे द्वारा लोकनाट्य में मूकाभिनय विषय पर कार्यशाला ली जाएगी और सांयकालीन सत्र में श्रीमती व श्री विलास जान्हवे की मूकाभिनय प्रस्तुति के साथ जयपुर के आसिफ़ अली खान के निर्देशन में नाटक कर्णभारम का मंचन किया जाएगा ।

तीसरे और अंतिम दिन प्रातः कालीन सत्र में वरिष्ठ रंग निर्देशक डा. सुनील माथुर द्वारा रंगमंच एवं जीवन विषय पर कार्यशाला ली जाएगी तथा सायंकालीन सत्र में सुश्री रौद्री सिंह द्वारा ओड़िसी नृत्य प्रस्तुति के साथ यश माथुर के निर्देशन में नाटक प्रतिज्ञा यौगन्धरायण का मंचन किया जाएगा । समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor