Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:58 am

Thursday, July 9, 2026, 4:58 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

इस जून से ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है 40 से ज्यादा प्रीमियर्स का धमाकेदार लाइनअप

राखी पुरोहित. मुंबई 

अब नज़र हटेगी नहीं ज़ी सिनेमा से, क्योंकि यहाँ प्रीमियर्स होने वाले हैं पूरी तरह आउट ऑफ कंट्रोल! इस समर सीज़न को ब्लॉकबस्टर जश्न में बदलते हुए ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है 40 से ज्यादा बड़े प्रीमियर्स का मेगा लाइनअप, जहाँ दर्शकों को मिलेगा धमाकेदार एक्शन, दिलचस्प कहानियाँ और एक के बाद एक नए प्रीमियर्स का नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट।

इस धमाकेदार लाइनअप की शुरुआत होगी ‘अखंडा 2’ से, जिसका प्रीमियर सोमवार 1 जून रात 8 बजे होगा। नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर इस फिल्म को बोयापति श्रीनु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म अखंडा की कहानी को और बड़े स्तर पर लेकर जाती है, जहाँ एक दिव्य रक्षक धर्म की रक्षा के लिए अंधकार और बुरी ताकतों के खिलाफ खड़ा होता है। एक्टर और डायरेक्टर की यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिर साथ आई है और इस बार फिल्म में भक्ति, धर्म और बड़े स्केल के एक्शन का जबर्दस्त मेल देखने को मिलेगा। ‘अखंडा 2’ में लड़ाई सिर्फ बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि उन अदृश्य शक्तियों से भी है, जो धर्म के संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश करती हैं। सनातन धर्म और दिव्य ऊर्जा से जुड़ी यह फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

इसके बाद लाइनअप में शामिल है ‘दिल मद्रासी’, जिसका प्रीमियर बुधवार 3 जून रात 8 बजे होगा। यह फिल्म एआर मुरुगादोस की है, जिन्होंने ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वे ऐसे डायरेक्टर माने जाते हैं, जो दमदार एक्शन के साथ दिल छू लेने वाली कहानी भी लेकर आते हैं। ‘दिल मद्रासी’ भी एक्शन और इमोशन का शानदार मेल है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत और विद्युत जामवाल नजर आएँगे, जहाँ शिवकार्तिकेयन एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष में फंस जाता है, वहीं विद्युत जामवाल अपने खतरनाक विलेन वाले अंदाज़ और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से अलग ही असर छोड़ते हैं।

प्रीमियर्स का यह सिलसिला आगे बढ़ेगा ‘किष्किंधापुरी’ के साथ, जिसका प्रीमियर शुक्रवार 5 जून रात 8 बजे होगा। साई श्रीनिवास बेल्लमकोंडा, ‘जय जानकी नायका’, ‘खूंखार’ और ‘प्रलय द डिस्ट्रॉयर’ जैसी दमदार फिल्मों के बाद, इस मिस्ट्री थ्रिलर में एक दमदार नए अंदाज़ में लौट रहे हैं। कौशिक पेगल्लापति के निर्देशन में बनी यह मिस्ट्री थ्रिलर राघव और मैथिली की कहानी दिखाती है, जो एक ऐसे रहस्यमयी रेडियो स्टेशन से जुड़े डरावने सच में फंस जाते हैं, जिसका हिंसक अतीत अब भी खत्म नहीं हुआ है। जैसे-जैसे रहस्य गहराता है, दोनों एक ऐसे डरावने खेल में फंस जाते हैं, जहाँ से निकलना लगभग नामुमकिन है, क्योंकि कुछ दरवाजे एक बार खुल जाएँ, तो फिर कभी बंद नहीं होते।

और यह तो सिर्फ शुरुआत है। इस सीज़न में आगे ‘मास जथारा’, ‘ओडेला 2’, ‘भैरवम’, ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’, ‘शीलावती: द घाटी क्वीन’, ‘मावीरण’ और कई दूसरी बड़ी फिल्में भी प्रीमियर होने वाली हैं, यानि एक बार ज़ी सिनेमा पर ये प्रीमियर्स शुरू हो गए, तो चैनल बदलने का मन ही नहीं करेगा।

तो तैयार हो जाइए बड़े प्रीमियर्स, बड़ी कहानियों और नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट से भरे इस ब्लॉकबस्टर सीज़न के लिए, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor