Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने किए केदारनाथ के दर्शन

सुनील वर्मा. जयपुर 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने राजस्थान सहित समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।

Devnani ने बाबा केदारनाथ के समक्ष राष्ट्र की उन्नति, सामाजिक समरसता, जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि सनातन आस्था, तप, त्याग और आध्यात्मिकता का स्‍थल है, जहां पहुंचकर प्रत्येक श्रद्धालु को अद्भुत आत्मिक शांति एवं ऊर्जा का अनुभव होता है।

देवनानी ने कहा कि हिमालय की गोद में स्थित बाबा केदारनाथ का पावन धाम भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यहां की दिव्यता और अलौकिक वातावरण श्रद्धालुओं को अध्यात्म से जोड़ने का कार्य करता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor