Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 11:09 am

Friday, August 28, 2026, 11:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रोहताश वर्मा ‘मुसाफिर’ को महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर

नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत शब्द प्रतिभा बहूक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरि मायलु व चयन समिति सदस्य चरना कौर द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला शक्ति कविता प्रतियोगिता 2024 सम्पन्न हुई। जिसमें नेपाल,भारत,युएस तथा तंजानिया के रचनाकारों की सहभागिता रही थी। भारत के 20 राज्यों के 625 महिला – पुरुष रचनाकारों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें उत्कृष्ट 100 रचनाकारों का प्रथम श्रेणी में चयन कर हिंदी व राजस्थानी भाषा के साहित्यकार रोहताश वर्मा ‘मुसाफ़िर’ को महिला शक्ति काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।रोहताश वर्मा की एक पुस्तक काव्य संग्रह झरोखे से आवाज प्रकाशित हो चुकी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor