Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

Sunday, August 23, 2026, 5:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उचित मूल्य दुकानों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 एवं 11 जून को

-रिक्त एवं नवसृजित दुकानों के आवंटन हेतु चयन प्रक्रिया शुरू

जोधपुर, 4 जून। जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्यालय, जोधपुर द्वारा कार्यालय के क्षेत्राधिकार में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। इन उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

जिला रसद अधिकारी प्रथम, जोधपुर श्री अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदनों के चयनार्थ आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। सभी साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी प्रथम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पावटा, जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे।

*तहसीलवार निर्धारित किया गया साक्षात्कार कार्यक्रम*

उन्होंने बताया कि तहसील/ब्लॉक जोधपुर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। वहीं तहसील/ब्लॉक नगर निगम जोधपुर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से होंगे।

इसी प्रकार तहसील/ब्लॉक लूणी एवं झंवर के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 11 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

*अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील*

जिला रसद अधिकारी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor