Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पर्यावरण के लिए पहल फाउंडेशन की पहल : ड्राइंग कॉम्पीटिशन में छाया पृथ्वी बचाओ का मुद्दा

विश्व पर्यावरण दिवस पर पहल फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता को लेकर हुए अनेक कार्यक्रम 

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पहल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 150 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, पक्षियों के लिए परिंडों का वितरण तथा पर्यावरण विषयक विशेषज्ञ मंथन आयोजित किया गया।

“संकट से समाधान तक : हमारे पर्यावरण का भविष्य” विषय पर मंथन के दौरान, विशेषज्ञों ने वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत विकास की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए एवं संगठित होकर कार्य करने का निश्चय किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता के अंतर्गत सेंट ऑस्टिन स्कूल एवं अन्य सहभागी केंद्रों पर लगभग 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संबंधी समस्याओं एवं उनके रचनात्मक समाधानों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को पक्षियों के लिए परिंडों का वितरण किया गया तथा उन्हें गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में पहल फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश परिहार, सेंट ऑस्टिन स्कूल के प्रशासक भूपेश कच्छवाह, शिवराज सिंह, विशाल सिंघल, दिनेश भारती, हरीश ख्यानी, मुकुल कच्छवाहा, प्रिया भाटी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor