सुनील वर्मा. जोधपुर
चौपासनी स्कूल भूतपूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों संबंधी बैठक शनिवार को चौपासनी विद्यालय परिसर में आयोजित हुई व अब तक हुई तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।बैठक की अध्यक्षता चौपासनी भूतपूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष महिपालसिंह चुई ने की ।
सचिव संतोक सिंह सिणली ने बताया कि आगामी 13 व 14 जून को आयोजित होने वाले चौपासनी पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह की तैयारी संबंधी बैठक में चौपासनी भूतपूर्व छात्रसमिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह चुई, मोहन सिंह खीची,हनवन्त सिंह जोधा,राजेंद्रसिंह लीलियाँ, डॉ भूपेन्द्र सिंह सोढा, लूणेश सिंह खीची,गणपत सिंह जैतावत,लक्ष्मण सिंह आमला, सुमेर सिंह कोसाणा, श्याम सिंह खारिया, योगेश्वर सिंह शेखावत, डॉ भौम सिंह पातावत, उम्मेद सिंह जोलियाली, पेप सिंह देवलिया, लाखन सिंह घड़ाव, विशन सिंह आमला, अमर सिंह इंदा पाल, पुष्पेन्द्र सिंह सिणली, मनजीत सिंह राठौड़, नाथू सिंह नरूका, हितेन्द्रपाल सिंह बुचेटी, गणेश सिंह व नरेंद्र सिंह चौहान उपस्थित थे,सभी ने तैयारी के संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए । कार्यक्रम स्थल काअवलोकन किया, टेंट , स्टेज, बैठक,भोजन व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, अलग-अलग समितियों के द्वारा जिम्मेदारियां दी गई । सुमेर सिंह कोसाणा ने अब तक की तैयारी के संबंध में जानकारी दी व कार्यक्रम की सफलता के लिए
अलग-अलग क्षेत्र में सौंपी गई जिम्मेदारियां के बारे में बताया ।
*सैकड़ो पूर्व छात्र आएंगे विद्यालय की पुरानी यादें ताजा करने*
आयोजन समिति के संयोजक डॉ भूपेंद्र सिंह सोढा ने बताया कि चौपासनी पूर्व छात्र स्नेह मिलन सम्मेलन समारोह में आने के लिए सैकड़ो पूर्व छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है,रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है ।आयोजन समिति से लगातार संपर्क किया जा रहा है,आयोजन की जानकारी ली जा रही है व आने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा रहा है । पूर्व छात्रों के मन में अपने पुराने विद्यालय की देखने व पुराने साथियों से मिलने व वर्षों पुरानी यादें ताजा करने के प्रति भारी उत्साह है ।
*महाराजा गज सिंह जी होंगे समारोह के मुख्यअतिथि*
पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा गज सिंह जी होंगे । और भी अन्य विशिष्ट अतिथि आयेंगे ।
*चौपासनी विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है*
मारवाड़ में शिक्षा की अलग जगाने के लिए सर प्रताप सिंह जी ने 8 फरवरी 1914 को इस शिक्षण संस्थान की स्थापना की । चौपासनी विद्यालय का एक गौरवशाली इतिहास रहा है ।यहां से अध्ययन करके यहां के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवाया है । उच्च पदों पर पहुंचे । विद्यालय, देश व परिवार का नाम रोशन किया है । इसी विद्यालय के विद्यार्थी विक्टोरिया क्रॉस रिसालदार गोविंद सिंह मेड़तियाँ ,परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह, पीवीएसएम मेजर जनरल कल्याण सिंह राठौड़,महावीर चक्र व वीर चक्र एयर वाइस मार्शल चंदन सिंह,वीर चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल मेघ सिंह,शौर्य चक्र लेफ्टिनेंट कर्नल मल सिंह,शौर्य चक्र नायब सूबेदार लाल सिंह खींची, एवीएसएम कर्नल गुमान सिंह,शौर्य चक्र फ्लाइट लेफ्टिनेंट जगमाल सिंह राठौड़,वीर चक्र ब्रिगेडियर हमीर सिंह,आईजी पुलिस सुल्तान सिंह राठौड़ सहित राजनीतिक क्षेत्र में पूर्व मंत्री खेत सिंह राठौड़,पूर्व मंत्री भैरों सिंह खेजड़ला, पूर्व विधायक केशरी सिंह जोजावर, पृथ्वी सिंह देवड़ा दलजीत सिंह सिरियारी ,पूर्व सांसद तन सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याण सिंह कालवी,पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव,पूर्व मंत्री सूरजपाल सिंह चाम्पावत,विधायक बाबू सिंह राठौड़,पूर्व विधायक मनोहर सिंह इंदा, रणजीत सिंह राठौड़, खुशवीर सिंह जोजावर ,बने सिंह राठौड़,विधायक छोटू सिंह भाटी, व शैतान सिंह राठौड़,खेल के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड महाराज प्रेम सिंह ,द्रोणाचार्य प्रोफेसर करण सिंह सहित अनेक प्रतिभाओं ने प्रशासनिक ,राजनीति, खेल साहित्य,व्यवसाय, सेना ,पुलिस,अर्ध सैनिक बल के साथ हीअनेक क्षेत्रों में यहां के विद्यार्थियों में अपना परचम फहराया है ।इस उज्जवलऔर गौरवशाली इतिहास के कारण चौपासनी में अध्ययन करने वाला छात्र गर्व महसूस करता है ।




