राखी पुरोहित. जोधपुर
सिंधी समाज की आस्था और गुरु भक्ति का प्रतीक माने जाने वाले स्वामी
टेऊराम महाराज के चालिया महोत्सव की शुरुआत 9 जून मंगलवार से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम और प्रेम प्रकाश आश्रम ज्वाला विहार स्थान पर हुई।
प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊराम महाराज की स्मृति में 40 दिन तक प्रेम प्रकाश आश्रम में भक्ति, ज्ञान, सत्संग और साधना की धारा प्रवाहित होगी। पहले दिन सुबह 6:00 बजे आश्रम के संत जीतू राम द्वारा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में सुबह प्रार्थना, भजन, चालिया महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही महोत्सव की शुरुआत की गई। चालिया व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालु इस पूजा में शामिल हुए और दूसरी और ज्वाला विहार स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में अन्नक्षेत्र का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में श्रद्धालु विशेष पूजा अर्चना में शामिल होकर
और रोली मोली रक्षा सूत्र बंधवा कर चालिया महोत्सव की शुरुआत की।




