Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 9:34 am

Monday, August 24, 2026, 9:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्मार्ट पुलिसिंग एवं सरदार पटेल की जीवनी पर संगोष्ठी आयोजित

सुनील वर्मा. जोधपुर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं राष्ट्रीय जयंती महोत्सव के उपलक्ष में अचलदास बागरेचा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सालावास स्थित अम्बेडकर अध्ययन केन्द्र, जे.एन.वी.यू. जोधपुर में मंगलवार को कमाण्डेन्ट जोगेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन में स्मार्ट पुलिसिंग एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा एवं उसके महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाइन ऑफिसर जयकिशन, सहायक उपनिरीक्षक तथा अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor