अनेक कार्यक्रमों में पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया
सुनील वर्मा. जोधपुर
आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व जोधपुर में हवाई सेवाओं के जनक महाराजा उम्मेद सिंह की 79 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को अनेक स्थानों पर संस्थाओं, संगठनों, क्लबों, अस्पतालों, छात्रावासों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया।
हिज हाईनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि सांय जसवन्त थड़ा पर महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर आयोजित कार्यक्रम सचिव कल्याण सिंह राठौड़, पंडित, जितेंद्र राज जोशी, महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट व मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई व निम्बा-निम्बड़ी स्थित कुष्ठ आश्रम में फल व बिस्किट वितरित किए गये।
उन्होंने बताया कि श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल में श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रूदिया, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह लोड़ता, सदस्य श्याम सिंह सजाड़ा, वार्डन व छात्रों ने महाराजा उम्मेद सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की।
उम्मेद अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के बारे में विजेन्द्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना, डॉ. दलपत सिंह राजपुरोहित, डॉ. बलवीर सिंह शेखावत, नर्सिंग अधीक्षक एलियम्मा, विजेन्द्र सिंह मेड़तिया, शीलवती शर्मा, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सैय्यद इमरान, ललित सोलंकी, नृसिंह, नैना चौधरी, सरिता चौधरी, रिजवान, दीनदयाल जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।
मारवाड़ राजपूत सभा द्वारा मारवाड़ राजपूत सभा भवन में अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव, महासचिव के.वी. सिंह चांदरख, दलपत सिंह खींची, भूपत सिंह अवाय, गोपाल सिंह भलासरिया, राजेंद्र सिंह लीलियाँ, जितेंद्र सिंह उदावत भांडू, जसवंत सिंह चंपावत, भवानी सिंह नरूका, राजेंद्र सिंह नरूका, सुरेंद्र सिंह, समदर सिंह ढींगाणा, दिनेश सिंह बाबरा, उम्मेद सिंह जोलियाली व नवल सिंह दहिया सहित सभा भवन में तलवारबाजी सीखने आने वाली बालिकाएं व उनकी ट्रेनर संतोष कंवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
इस अवसर पर महाराजा उम्मेद सिंह की मारवाड़ के विकास , सेवाओं व उपलब्धियों का स्मरण किया व उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री उम्मेद कायमखानी हॉस्टल में कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनवर खान, सचिव भँवरू खान, रमजान खान, असलम खान, सरवर खान, रफीक खान व हॉस्टल के छात्रों ने महाराजा उम्मेद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
उम्मेद क्लब में भी महाराजा उम्मेद सिंह जी की 79 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम सचिव विनोद सिंघवी व अनेक क्लब सदस्यों ने महाराजा उम्मेद सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व आधुनिक मारवाड़ के निर्माता व हवाई सेवाओं के जनक को याद किया। सुमेरपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पाली के जिला अध्यक्ष गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर शिवगंज के अध्यक्ष सुमेर सिंह राणावत पोमावा के नेतृत्व में महाराजा उम्मेद सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।




