Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जयनारायण व्यास सभागार के जीर्णोद्धार पश्चात लोकार्पण संपन्न

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शेर-ए-राजस्थान स्व. जयनारायण व्यास समाधि स्थल विकास समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार जोशी ने बताया कि समिति व जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज समाधि स्थल स्थित नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था, कि सभागार में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें बारिश के पानी से खराब हो रही हैं। इस पर गहलोत ने जोधपुर नगर निगम को पत्र लिखकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पूर्व महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा ने त्वरित सहयोग करते हुए सभागार का जीर्णोद्धार करवाया।

आज आयोजित लोकार्पण समारोह में पूर्व महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में सभागार का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर भागवताचार्या श्रीमती पुष्पा बहन, शिष्या स्वतंत्रता सेनानी श्री फतहकिशन पुरोहित, हरिहर जी महाराज गीताधाम तिवरी द्वारा सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ किया गया तथा 12वें एवं 18वें अध्याय का यज्ञ संपन्न करवाया गया।

कार्यक्रम में प्रीतम शर्मा, जगदीश सांखला, डा इकबाल खान, के के पुरोहित,श्रीमती योगीता खींची, पूर्व पार्षद राकेश कल्ला, मुरली सैन, श्रीमती फरजाना चौहान, जुगल किशोर छंगाणी, श्रीमती कौशल्या व्यास, जुगल किशोर व्यास, युवक कांग्रेस कमेटी जोधपुर शहर अध्यक्ष श्री हरिश जोशी, एम.एल. सोडा, रामेश्वर प्रसाद व्यास, अश्विनी कुमार व्यास, कैलाश बिस्सा, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, अग्निहोत्री चंचल हर्ष, बी.एल. पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor