Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विश्व पर्यावरण दिवस पर किरण क्रांति फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किरण क्रांति फाउंडेशन, जयपुर के जोधपुर चैप्टर द्वारा दीप काउंसलिंग सेंटर, पावटा में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के वरिष्ठ श्री अभिलेष वडेरा, सचिव डॉ. चंद्रकला गोस्वामी, अध्यक्ष डॉ. अनिता परिहार, महासचिव श्रीमती शशि मेहता एवं सह सचिव प्रथम श्रीमती संगीता भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर दीप काउंसलिंग सेंटर के विशेष (मंदबुद्धि) बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बच्चों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रुचि दिखाई।

किरण क्रांति फाउंडेशन की ओर से बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor