दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था **’हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण’** की ओर से आज संस्था की किचन प्रभारी और जोधपुर की विख्यात सामाजिक शख्सियत **तेज कंवर जी सांखला** का जन्मोत्सव बड़े ही अनूठे और सेवाभावी तरीके से मनाया गया। अपनी नि:स्वार्थ सेवाओं के लिए पूरे जोधपुर में खास पहचान रखने वाली तेज कंवर जी ने इस विशेष अवसर पर भी समाज और जीव-दया को प्राथमिकता दी।
**परिंडे लगाए और मरीजों को बांटे जूस-बिस्किट**
इस प्रेरणादायक जन्मोत्सव की शुरुआत भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के परिंडे लगाकर की गई। इसके साथ ही, मानवता की सेवा का संकल्प दोहराते हुए संस्था के सदस्यों द्वारा थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को जूस और बिस्किट का वितरण किया गया, ताकि उनके चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके।
**जोधपुरी परंपरा से हुआ अभिनंदन**
आयोजन के दौरान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी और A.S.I. रेखा चौधरी के सानिध्य में तेज कंवर जी का पारंपरिक साफा पहनाकर और माला अर्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जोधपुर के प्रसिद्ध मिष्ठान घेवर का विशेष केक काटा गया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें एक खूबसूरत यादों से सजा कोलाज पोस्टर और कस्टमाइज्ड मग भेंट कर दीर्घायु की कामना की।
**इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति**
इस गरिमामयी आयोजन में रातानाडा कृष्ण मंदिर की मंडली से सीमा जी सांखला, आशा बाहेती जी, मोहिनी जी, मंजू जी सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने तेज कंवर जी के सेवाभावी जीवन की सराहना की और समाज के लिए उनके योगदान को एक मिसाल बताया ।




