Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

Sunday, August 23, 2026, 9:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निरूपा पटवा के नेतृत्व में सेंट्रल जेल में महिला कैदियों के लिए लगवाए छत पंखे

राखी पुरोहित. जोधपुर 

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में सेंट्रल जेल महिला कैदियों के लिए गर्मी से राहत देने के लिए तीन छत पंखे लगवाए गए। इसमें प्रमुख सहयोगी नीलू शर्मा रहीं। उन्होंने अपने पति अशोक शर्मा की स्मृति में अन्ना पैकर्स के नाम से लगाया। जिसमे निशिता शर्मा, रंजन भाटी, अंकिता परिहार आदि सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

ग्रुप की सदस्य नीलू शर्मा ने बताया कि जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज जोधपुर का भीषण गर्मी में जीव के संरक्षण के लिए पानी पिलाने का अभियान भी लगातार जारी है।

अध्यक्ष तारा सोलंकी ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप निरंतर सेवा कार्य करता रहता हैं। इस वर्ष भी पांच सौ परिंडे लगाने का लक्ष्य बनाया था। अभियान के तहत ,संस्था प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों एम्स हॉस्पिटल, एमडीएम हॉस्पिटल, सरदार दून स्कूल, पार्क, मंदिर आदि में पक्षियों के लिए परिंडे वितरित कर रही हैं और पक्षियों की देखभाल भी कर रही हैं। आमजन को भी पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए प्रेरित कर रही हैं।

ग्रुप की संरक्षक निरूपा पटवा ने जेल में आने वाले समय में वहाँ की आवश्यकता पर अधीक्षक से चर्चा की और इसी क्रम में सभी कैदियों के लिए पानी के लिए आरओ और स्टील की थालियों की जरूरतें बताई गई। उन्होंने जल्द ही नीलू शर्मा द्वारा पूरा करने का आश्वासन दिया। जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत्त ने बताया कि महिलाओं ने बड़े उत्साह से सेवा कार्य में किया। उन्होंने निरूपा पटवा और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor