सुनील वर्मा. जोधपुर
लॉयंस क्लब जोधपुर प्रगति में गवर्नर लॉयन रामकिशोर गर्ग की विजिट धूमधाम से संपन्न हुई। लॉयंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रांत 3233ई 2 के प्रांतपाल लॉयंस रामकिशोर गर्ग लॉयंस क्लब जोधपुर प्रगति की सद्भावना यात्रा में उम्मेद क्लब पहुंचे।
क्लब अध्यक्ष अन्नू सेठी, सचिव अशोक सेठी ने बताया कि वर्ष पर्यन्त किए हुए सेवा कार्यों का अवलोकन और रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे गवर्नर रामकिशोर गर्ग ने क्लब के सेवा कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इसमें पीड़ित मानव के लिए जरूरतमंद लोगों को हर संभव सेवा उपलब्ध करवा रहे हैं, जिसमें गर्मियों में मटकियां और ठंडे पेय और सर्दियों में कंबल दिए जाते रहे हैं। अन्नू सेठी ने बाल बसेरा से आए हुए स्टाफ को 2100 रुपए और प्रांत के एलसीआईएफ के लिए 1100 रुपए दिए। गवर्नर रामकिशोर गर्ग ने इंटरनेशनल सर्टिफिकेट और पिन से अध्यक्ष अन्नू सेठी, अशोक सेठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रीन गैलरी के चेयरमैन सीए संजय भंडारी का 3500 दुर्लभ पौधों के लिए गवर्नर द्वारा साफा, गिफ्ट और माला से सम्मान किया गया। क्लब के कोषाध्यक्ष सुनील माथुर और नई सदस्य नीता माथुर का भी पिन लगाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर लायन आरके ओझा, पूर्व गवर्नर सुरेश गोयल, पूर्व मल्टीपल चेयरमैन संजीव जैन, लायन बनकट सिंह गहलोत, लायन राजेश अग्रवाल, लायन नीता जैन, उषा गर्ग, जोन चेयरमैन सुरेश गुप्ता, विजयलक्ष्मी नाथ, शशि त्रिवेदी, शशि मेहता, किरन बिहानी उपस्थित थे।




