जयपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर में नए चैप्टर्स की घोषणा; प्रवीण माथुर बने स्टेट मेंटर
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (KCCI) राजस्थान ने राज्य में समाज के व्यावसायिक सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। KCCI राजस्थान की लीडरशिप टीम ने संगठन का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार की आधिकारिक घोषणा की है।
यह विस्तार संगठन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष माथुर के नेतृत्व में किया गया है। प्रदेश सचिव गुंजन माथुर ने कहा कि KCCI का मुख्य ध्येय कायस्थ समाज के युवाओं को पारंपरिक नौकरीपेशा मानसिकता से बाहर निकालकर उद्योग, व्यापार और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है।
इसी दूरगामी सोच के साथ राजस्थान के प्रमुख शहरों— जयपुर, अजमेर,कोटा, बीकानेर और उदयपुर में नए चैप्टर्स का गठन कर संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाया जाएगा।
प्रवीण माथुर (क्रोटेक इंजीनियर्स) को स्टेट मेंटर, श्रीमती स्वाति माथुर (शोपोहोलिक बाय चॉइस) को प्रदेश संयुक्त सचिव, आजाद माथुर (मणिद्वीप हॉलिडेज़) को प्रदेश कोषाध्यक्ष व रवि माथुर (इंद्रा इलेक्ट्रॉनिक्स) को प्रदेश संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी।
इन प्रमुख शहरों में बढ़ा KCCI का नेटवर्क
जोधपुर: संगठन की नींव को मजबूती देते हुए चिकित्सा, पाक कला,हस्तशिल्प और कला जगत के प्रमुख चेहरों को जोड़ा गया है। इसमें डॉ. नितेश माथुर (ब्लूसीटी डेंटल क्लिनिक), श्रीमती दीपिका माथुर ( दीपिकाज़ क्रिएशन), श्रीमती रेशम माथुर (क्रोशिए – मेड विद लव), श्रीमती वंदना माथुर (सेहत की मिठास) श्रीमती रश्मि माथुर (क्राफ्टिंग मेमरीज) एवं शोभित श्रीवास्तव (Asclepius Wellness Pvt LTD) को शामिल कर स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को नई गति दी गई है।
जयपुर : राजधानी में कॉर्पोरेट और औद्योगिक नेटवर्किंग को मजबूत करने के लिए अंकुर माथुर (बैंकर मैगी वाला) को कोर टीम में शामिल किया गया है। इनके जुड़ाव से जयपुर में स्टार्टअप्स और स्थापित व्यवसायों के बीच एक बड़ा कॉरपोरेट गठजोड़ तैयार करने में मदद मिलेगी।
अजमेर : अजमेर संभाग और आस-पास के क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने तथा स्थानीय उद्यमियों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित व्यवसायी भुनेश माथुर (पिनाकल इंस्टिट्यूट , अजमेर) को शामिल कर नए चैप्टर का विस्तार किया गया है।
कोटा : शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे समाज के प्रबुद्ध व्यवसायियों को जोड़ा गया है, जिसमें ‘रॉयल हाड़ौती टूर्स’ के नीरज भटनागर, ‘मिलेनियम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज’ के नीरज कुलश्रेष्ठ एवं ‘डॉ. मीरा लैब प्राइवेट लिमिटेड’ के विक्रम सिंह भटनागर जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
उदयपुर : व्यावसायिक कौशल विकास, मानव संसाधन और मोटिवेशनल सेक्टर्स को मजबूती देने के लिए ‘अचीवर्स’ के एचआर एक्सपर्ट व प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर अमित माथुर के साथ-साथ न्यूमरोलॉजी बाय शीतल माथुर की श्रीमती शीतल माथुर ,शालीन मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के श्री शालीन माथुर को कोर टीम में जोड़ा गया है।
बीकानेर खाद्य और कन्फेक्शनरी उद्योग से जुड़े ‘शुगरट्रीट’ के अनुनय माथुर जैसे युवा और ऊर्जावान चेहरों को आगे लाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष माथुर ने बताया कि इन सभी शहरों में चैप्टर्स के विस्तार से समाज के भीतर ही एक ऐसा आत्मनिर्भर इकोसिस्टम तैयार होगा, जहां अनुभवी बिजनेस लीडर्स नए स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
वहीं प्रदेश सयुक्त सचिव श्रीमति स्वाति माथुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि KCCI राजस्थान बहुत जल्द प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष बिजनेस मीट एवं कार्यशालाएं आयोजित करने जा रहा है, ताकि समाज का कोई भी प्रतिभावान युवा संसाधनों या मार्गदर्शन की कमी के कारण पीछे न छूटे जाए।
इस सांगठनिक विस्तार पर प्रदेश भर के कायस्थ समाज और व्यापारिक संगठनों ने KCCI की प्रदेश लीडरशिप टीम को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।








