Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होगा संचार सेवा श्री सम्मान, मीरा भक्ति सरोवर संध्या का होगा आयोजन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के अध्यक्ष आनंद प्रकाश कल्ला एवं सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि 568वां जोधपुर स्थापना दिवस 25 जून को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पत्रकारिता एवं संचार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 19 प्रतिभाओं को “संचार सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लोक संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो संगीत प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत भक्तिमय वातावरण में “मीरा भक्ति सरोवर संध्या” का भव्य आयोजन होगा, जिसमें मीरा के भजनों एवं लोक संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संस्थान पदाधिकारियों ने बताया कि लोक संगीत माड़ शोध संस्थान प्रतिवर्ष किसी एक विशेष क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करता है। इसी परंपरा के तहत गत वर्ष संगीत जगत की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था, जबकि इस वर्ष संचार एवं पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जोधपुर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर वर्ष विशेष रूप से किया जाता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor