Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संसदीय कार्य मंत्री ने लूणी और राजौर का दौरा कर पेयजल व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

आमजन को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : पटेल
ग्रामीणों से संवाद कर जानी जलापूर्ति की स्थिति

सुनील वर्मा. जोधपुर 

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र लूणी और राजौर गांवों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायज़ा लिया।

विधि मंत्री ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र के किसी भी गाँव या ढाणी में पानी का संकट नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा आमजन को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा अधिकारी फील्ड में रहकर पेयजल लाइनों की निगरानी करें और जहां कहीं भी तकनीकी खामी या लीकेज है, उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।

लूणी तालाब की सफाई की जाएगी

पटेल ने लूणी में तालाब की स्थिति देखी और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को तालाब और कैचमेंट एरिया की सफ़ाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा मानसून से पूर्व सफाई सुनिश्चित करके वर्षा जल का संरक्षण और उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन से आपूर्ति बाधित है, वहां तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारी टेल एंड के गांवों तक समुचित जलापूर्ति के लिए नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

परम्परागत जल स्रोतों का संरक्षण समय की मांग

पटेल ने कहा बढ़ते जल संकट और गिरते भूजल स्तर के बीच वर्तमान समय में कुएं, बावड़ी और तालाब जैसे परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा उपेक्षित हो रहे ये प्राचीन स्रोत न केवल जल आत्मनिर्भरता का आधार हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि समय रहते इनके जीर्णोद्धार और वर्षा जल संचयन को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रख सकते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान छोटू सिंह राठौड़, गोविंद टाक, खींवराज जांगिड, माधव पटेल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor