Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

Sunday, August 23, 2026, 8:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाराजा हनवन्त सिंह की जयन्ती 16 को, प्रतिमा स्थल पर होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम

पूर्व नरेश गज सिंह करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

सुनील वर्मा. जोधपुर

महाराजा हनवन्त सिंह की 103वीं जयन्ती पर मंगलवार 16 जून को प्रातः 10 बजे महाराजा हनवन्त सिंह प्रतिमा स्थल श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल के मुख्य द्वार पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।

हिज हाइनेस महाराजा हनवन्त सिंह जी चेरिटेबल टस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि पूर्व नरेश गज सिंह व राज परिवार के सदस्य प्रतिमा स्थल पर पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्री हनवन्त एज्यूकेशनल साेसायटी के अध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया व समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य, छात्र, स्टाफ एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। उन्होंने बताया कि राज जोशी पं. जितेन्द्र राज जोशी व पं. ललित कुमार त्रिवेदी पूजा अर्चना करवायेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor