Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:25 am

Thursday, July 9, 2026, 3:25 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत सम्राट अशोक उद्यान एवं मंडोर में नियमित योगाभ्यास जारी

21 जून को होने वाले मुख्य आयोजन की तैयारियों का जिला परिषद सीईओ ने लिया जायजा

सुनील वर्मा. जोधपुर

21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने सम्राट अशोक उद्यान पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अंजू नागर, सहायक निदेशक आयुर्वेद तथा जेडीए के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 50 दिवसीय काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्राट अशोक उद्यान एवं मंडोर उद्यान के साथ-साथ जोधपुर शहर के 12 मंडलों में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक महेंद्र सिंह डूडी, भोमाराम चौधरी, सुनंदा राइका, कैलाश सामरिया, सुनील कुमार गौड़ एवं गायत्री द्वारा प्रतिदिन योग सत्रों का संचालन किया जा रहा है।

मंगलवार को सम्राट अशोक उद्यान में डॉ. देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं डॉ. रामलाल के निर्देशन में योग प्रशिक्षक उम्मेद कंवर एवं अल्का प्रजापत ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाओं का प्रदर्शन कराया। वहीं मंडोर उद्यान में डॉ. के.जी. शर्मा के निर्देशन में योग प्रशिक्षक मुदिता, मानवी, ममता, संजना एवं निखिल सहित अन्य प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास का संचालन किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक, राजकीय आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज पुंजला के विद्यार्थी एवं स्टाफ सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लेकर योग के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया। जिला नोडल अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अंजू नागर ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आमजन से अधिकाधिक संख्या में योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक उद्यान सहित जोधपुर शहर के विभिन्न मंडलों में प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor