Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

Sunday, August 23, 2026, 8:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाराजा हनवन्त सिंह जी की 103वीं जयन्ती पर प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

पूर्व नरेश गज सिंह ने पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की, अनेक स्थानों पर महाराजा हनवन्त सिंह की जयन्ती पर पुष्पांजलि अर्पित हुई

सुनील वर्मा. जोधपुर

महाराजा हनवन्त सिंह की 103वीं जयन्ती पर मंगलवार प्रातः श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल के मुख्य द्वार पर प्रतिमा स्थल पर मुख्य पुष्पांजलि समारोह आयोजित हुआ।

हिज हाईनेस महाराजा हनवन्त सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि पूर्व नरेश गज सिंह ने महाराजा हनवन्त सिंह की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की। पंडित ललित कुमार त्रिवेदी ने पूजा करवायी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रूदिया, महरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह इन्द्रोका, सचिव रणवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह लोड़ता, श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी के मोटिवेशनल स्पीकर कमेटी के अध्यक्ष कर्नल भोजराज सिंह राठौड़ हरीमा , फारूख अहमद खान, गोपाल सिंह भलासरिया, दयाल सिंह भाटी, डॉ. रामसिंह मेड़तिया, करण सिंह भाटी, श्यामसिंह मेड़तिया, श्याम सिंह सजाड़ा, मेघसिंह पड़िहार, राजेन्द्र सिंह लीलियाँ, किशनवीर सिंह राठौड़, भोमसिंह चांदावत, रामसिंह सोलंकियातला, मनोहर सिंह खीर्ची, रणजीत सिह ज्याणी, जसवन्त सिंह चाम्पावत, लक्ष्मण सिंह चाम्पावत, नवल सिंह दहिया, रविन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, पूर्णसिंह बागावास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराजा हनवंत सैनिक स्कूल चौपासनी में महाराजा हनवंत सिंह की जयंती मनाई गई । मुख्य अतिथि चौपासनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जसोल, कर्नल शंभू सिंह देवड़ा,राम सिंह जोधा ,मोहन सिंह खींची, सवाई सिंह ,गजेंद्र सिंह ,नाथू सिंह, मनजीत सिंह व शिक्षक व शिक्षिकाएं ने पुष्पांजलि अर्पित की व वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमती नीना देवड़ा ने आभार व्यक्त किया।

महाराजा हनवन्त सिंह की 103 वीं जयन्ती पर सुमेरपुर में महाराजा हनवन्त सिंह प्रतिमा स्थल सुमेरपुर में पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम पशुपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, श्री गोड़वाड़ सेवा समिति सुमेरपुर शिवगंज के अध्यक्ष सुमेर सिंह राणावत पोमावा, कालूराम कुम्हार, पूनम सिंह, गोविंद सिंह चुंडावत, नरपत सिंह राजपुरोहित, डॉ महिपाल सिंह, महिपाल सिंह देवड़ा, मुकेश मोदी व शिवगंज के निवासियों द्वारा बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ महाराजा हनवंत सिंह जी की 103वीं जयंती मनाई गई । इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor