Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

Sunday, August 23, 2026, 7:48 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लखपति दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर

1.5 लाख तक का ऋण मात्र 1.5% ब्याज पर, वार्षिक आय 1 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य

दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

 राजस्थान सरकार की लखपति दीदी योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय कम से कम एक लाख रुपये तक पहुंचाना है। योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सस्ती दर पर ऋण और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना का सार

• स्वयं सहायता समूह (SHG/राजीविका) से जुड़ी महिलाओं को लाभ।
• स्वरोजगार के लिए ऋण सीमा बढ़ाकर ₹1.5 लाख की गई।
• ऋण पर केवल 1.5 प्रतिशत ब्याज देय।
• ऋण चुकाने के लिए 36 माह (3 वर्ष) का समय।
• डेयरी, कृषि, हस्तशिल्प और लघु व्यवसायों का प्रशिक्षण।
• आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित।
• परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
• परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
• आवेदन के लिए राजीविका कार्यालय, ग्राम पंचायत या महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor