Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राजेश मेहता व पुरुषोत्तम प्रजापत को अहिंसा क्रांति सम्मान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी जोधपुर के प्रशासनिक निदेशक राजेश मेहता व ग्रुप सदस्य पुरुषोत्तम प्रजापत को अहिंसा क्रांति सम्मान समारोह में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार किरण भट्ट ( नटटू काका) व विशिष्ट अतिथियो द्वारा अहिंसा क्रांति सम्मान से सम्मानित किया गया l

राजेश मेहता पिछले कई वर्षो से समाज सेवा में जायंट्स के बैनर तले हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं l भीलवाड़ा में आयोजित स्टेट कन्वेंशन में भी आउटस्टैंडिंग प्रशासनिक निदेशक का अवार्ड व इनके ग्रुप को बेस्ट ग्रुप अवार्ड से सम्मानित किया गया था l

ग्रुप के सदस्य पुरुषोत्तम प्रजापत को गरीब व असहाय बीमारजनों हेतु एम्बुलेंस देने व गोशालाओं में विशिष्ट कार्य करने पर इस सम्मान से नवाजा गया l सम्मान मिलने पर जायंट्स के सेंट्रल कमेटी सदस्य देवेन्द्र गेलड़ा, ग्रुप अध्यक्ष वीरेन्द्र मोहनोत व ग्रुप के सदस्यों व शुभचिंतकों द्वारा बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की गयी है l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor