Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

Sunday, October 18, 2026, 9:44 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री जागृति संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी में वीर रस की कविताओं से गूंज उठा ग्रीन गैलरी

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री जागृति संस्थान जोधपुर शाखा की ओर से रातानाडा, पुलिस लाईन प्रथम प्रवेश द्वार के पास स्थित ग्रीन गैलरी के प्राकृतिक प्रांगण में वीर रस पर आधारित काव्य गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें तीन दर्जन कवियों ने अपनी प्रमुख रचनाओं से रंग जमा दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन गैलरी के फाउडंर सीए संजय भंडारी और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि और साहित्यकार हंसराज बारासा हंसा थे। अध्यक्षता श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने की। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र खिंवसरा ने किया।

काव्य गोष्ठी में हर्षद सिंह भाटी ने महाराणा प्रताप और हल्दी घाटी के युद्ध का सांगोपांग वर्णन किया। अशफाक अहमद फौजदार ने करुणा रस व यशोदा माहेश्वरी ने वीर रस पर कविता सुनाई। भीमराज सैन ने ‘जीरो जीव रो बेरी’ गीत सुनाया। दिलीप कुमार पुरोहित व ओमप्रकाश वर्मा ने हास्य कविताएं सुनाई। राखी पुरोहित ने ‘कल तलक थे जो हमारे वो हमारे ना रहे’ गीत सुनाया। हंसराज बारासा हंसा ने अपनी ताजा रचना सुनाई। राजेश भार्गव ने जीवन की सच्चाई को व्यक्त किया। जेके माहेश्वरी ने प्रेरक किस्सा सुनाया। रजनी जोया ने ‘धरती धोरा री’ गीत सुनाया। पंकज बिंदास ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ गीत सुनाया। राजेन्द्र शाह सिरोही और राजन वैष्णव ने वीर रस की कविताएं सुनाईं। संदीप चौधरी ने अपनी रचना में जीवन के अनुभवों को व्यक्त किया। मुख्य अतिथि संजय भंडारी ने वीर रस और शृंगार रस की कविता सुनाई। आध्यात्मिक मनीषी शिव प्रकाश अरोड़ा ने आशीर्वचन दिए। महेश पंवार ने अपनी सामयिक रचना सुनाई।

मंजू प्रजापति ने गीतनुमा हास्य कविता ‘जिनके नहीं होती लुगाई’ सुनाई। मंजू डागा ने ‘रण संग्राम भाया बिना सुनो’ भजन सुनाया। राजेन्द्र खिंवसरा ने ‘जिस देश में गंगा बहती है’ गीत सुनाया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor