Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

Thursday, July 9, 2026, 2:36 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रामसुख दास महाराज साहेब का 49वां निर्वाण दिवस 25 जून को, बैनर का विमोचन किया

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

बाईजी का तालाब स्थित मूल अंतर्राष्ट्रीय महर्षि नवल आश्रम में नवललीन महात्मा श्री श्री रामसुख दास महाराज साहेब का 49वां निर्वाण दिवस 25 जून, गुरुवार को प्राचीन शिम्भू मंदिर भदवासिया के गादी महंत रामदास महाराज एवं समस्त गुजराती परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इसके बैनर का सुनील महाराज साहेब वर्तमान मूल गुरु गादीपति अंतर्राष्ट्रीय महर्षि नवल संप्रदाय, नवल आश्रम बाईजी का तालाब, घोड़ों का चौक के सान्निध्य में महर्षि नवल भगवान के पांच भजनों के साथ पोस्टर एव निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।

इसमें आचार्य नवलरतन सूरजप्रकाश महाराज, गादीपति अनिल महाराज हंस, मठाधीश श्यामदास महाराज, अधिकारी महंत छोटूराम महाराज, अधिकारी महंत राधेश्याम महाराज, अधिकारी महंत अनिल महाराज, गादी महंत अनिल महाराज, महंत दयाल महाराज, मंगतुराम ढिंढोरिया, राजेश, एडवोकेट सन्नी, श्याम नीरज, प्रमोद महाराज, वेदप्रकाश, विनय, सीताराम, लीलाधर, कार्तिक, अभिषेक, सिंटू, साहिल, अंकित, धीरज, संदीप (बॉबी) एवं समस्त सतगुरु सेवा मण्डल (मेहत्तर समाज) जोधपुर, श्री नवल भजन मंडल जोधपुर के पदाधिकारीगण एव युवा संत उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor