Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

Thursday, July 9, 2026, 3:24 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रक्तवीरांगना मंजू प्रजापति को 21 बार रक्तदान के लिए मिला विशेष सम्मान

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तवीरों, रक्तवीरांगनाओं एवं समाजसेवियों का सिद्धार्थ सोशल सर्विस द्वारा सम्मान किया गया।

समारोह में उपस्थित विशिष्ठ अतिथि जोधपुर शहर के विधायक अतुल भंसाली, सीएमएचओ जोधपुर सुरेंद्र सिंह शेखावत, मथुरादास हाॅस्पिटल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत, पूर्व पार्षद प्रदीप गांग, सिद्धार्थ सिंघवी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में रक्तवीरांगना, समाज सेविका एवं गायिका मंजू प्रजापति को 21 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह अत्यंत शानदार, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक रहा।

उन्होंने सिद्धार्थ सोशल सर्विस की पूरी टीम तथा विनोद सिंघवी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। मंजू प्रजापति ने कहा कि इस विशेष मंच पर उन्हें जो सम्मान, स्नेह और प्रोत्साहन मिला है, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और समाज कल्याण के इस पुनीत कार्य में सिद्धार्थ सोशल सर्विस का समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान को सराहा गया तथा मानव सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor