Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नगर निगम द्वारा शहरी सेवा शिविर 12 जून से 15 जुलाई तक: जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का अभियान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

नगर निगम द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु 12 जून से 15 जुलाई 2025 तक “शहरी सेवा शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी तेज कंवर सांखला ने सभी मीडिया बंधुओं से विशेष आग्रह किया है।

समाजसेवी तेज कंवर सांखला ने नगर निगम आयुक्त श्री राहुल जैन का इस शिविर के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके निर्देश पर आयुक्त राहुल जैन द्वारा यह जनहितकारी शिविर लगाया गया है। समाजसेवी सांखला ने दुपट्टा ओढ़ाकर और हनुमान चालीसा की पुस्तक भेंट कर आयुक्त महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि मीडिया बंधु इन शिविरों का रोजाना अवलोकन करें। जिन नागरिकों के कार्य हो रहे हैं, उनके लिए सकारात्मक समाचार प्रकाशित करें ताकि सरकार का धन्यवाद ज्ञापित हो सके। साथ ही जिन लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं, उनकी समस्याएं, फाइल किस अधिकारी के पास अटकी है और क्या परेशानियां आ रही हैं, यह भी उजागर करें।

उन्होंने बताया कि आयुक्त श्री राहुल जैन स्वयं चाहते हैं कि मीडिया के माध्यम से जमीनी हकीकत उन तक पहुंचे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। आज शिविर में यह महसूस किया गया कि अधिकारियों की कमी और भीड़ के कारण कई बार नागरिकों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। कुछ अधिकारी नागरिकों से उचित तरीके से बात तक नहीं करते।

चूंकि हर नागरिक के लिए आयुक्त महोदय से सीधे मिलना संभव नहीं है, इसलिए मीडिया ही जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करे। मीडिया की खबरों से ही आयुक्त महोदय को वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

आज का शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, प्रताप नगर में आयोजित है। समाजसेवी तेज कंवर सांखला ने सभी मीडिया बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे प्रतिदिन शिविर में आएं, जनता की समस्याएं जानें और समाधान के लिए अपनी खबरों में स्थान दें ताकि तुरंत प्रभाव से कार्य हो और जोधपुर की जनता को इन शिविरों का अधिकतम लाभ मिल सके।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor