Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मोहनी योग संस्थान : ‘मंडला विन्यासा’ योग सत्र में सम्राट अशोक उद्यान में झलका उल्लास

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहर के सम्राट अशोक उद्यान में मोहनी योग संस्थान द्वारा चल रहे निःशुल्क 24 दिवसीय योग शिविर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रभात पर आज एक विशेष और भव्य ‘मंडला विन्यासा’ योग का शानदार सत्र आयोजित किया गया।

सामूहिक योग सत्र में सभी आयु वर्ग के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी दर्ज की। ​इस मंडला विन्यास में योग विशेषज्ञ मुक्ता माथुर के कुशल मार्गदर्शन में संगीत के साथ सभी साधकों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया।

एक गोल आवृत्ति में बैठकर योग करने से जो सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता मित्रता के भाव का संचार हुआ, वह सचमुच अद्भुत था। यह सामूहिक भागीदारी स्वस्थ समाज की ओर एक बेहतरीन कदम है। ​योग शिक्षक हेमंत कुमार ने कहा कि हमारा योग संपूर्ण विश्व को भारत की प्राचीन संस्कृति की अनुपम सौगात है, जिसे पूरे विश्व ने खुले हृदय से स्वीकार किया है।

योग शिक्षिका रजनी सोलंकी ने बताया कि योग शिविर में आने वाले सभी प्रतिभागी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पर्व की तरह मनाने के लिए अति उत्साहित हैं। विश्व हिंदू परिषद से महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सभी योग साधक अपने परिजनों, मित्रों को साथ लेकर अशोक उद्यान में होने वाले भव्य योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor