Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

Thursday, July 9, 2026, 1:52 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पत्रकारों ने हमेशा अपनी लेखनी से इस देश को नई ऊर्जा दी, नए भारत के निर्माण की जिम्मेदारी उन पर ही : पूर्व जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास

तिथि के अनुसार निर्जला एकादशी पर जोधपुर का स्थापना दिवस मनाया। लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं स्वतंत्र पत्रकारों को किया गया सम्मानित। वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता को दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड। चंद्रा इम्पीरियल, पोलो ग्राउंड के सामने आयोजित हुआ कार्यक्रम। स्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता को पत्रकारिता क्षेत्र में वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

लोक संगीत माड़ शोध संस्थान द्वारा जोधपुर के 568वें स्थापना दिवस पर तिथि अनुसार निर्जला एकादशी 25 जून 2026 को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में दैनिक जलते दीप एवं माणक राजस्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कल्याण सिंह राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार पदम मेहता, आरएसएम इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास ने की। गोपालकृष्ण व्यास ने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा अपनी कलम से देश का मान बढ़ाया है। लोकतंत्र को बचाए रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पत्रकारों के हाथों में हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर जोधपुर के 19 पत्रकारों को संस्थान ने सम्मानित किया, यह अच्छी बात है। आज यहां इन पत्रकारों को मुझे अपने हाथों से सम्मानित करने का अवसर मिला, दरअसल यह सम्मान मैंने पत्रकारों को नहीं किया, बल्कि पत्रकारों के हाथों आज मैं खुद सम्मानित हुआ हूं।

कार्यक्रम के अंत में गोपालकृष्ण व्यास ने ढलता सूरज ढलता ही जाएगा…गीत सुनाकर खूब दाद लूटी। संस्थान के सचिव सुमनेश व्यास ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष 19 पत्रकारों को “संचार सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया। चयन समिति द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं स्वतंत्र पत्रकारों का चयन किया गया था।

प्रिंट मीडिया से सम्मानित होने वाले पत्रकारों में एमआर मलकानी, मनीष चोपड़ा, रजनीश छंगाणी, सुनील चारण, राजेश त्रिवेदी, सुरेश व्यास, सैयद मुनव्वर अली, अयोध्या प्रसाद गौड़, डॉ. राकेश वशिष्ठ, उदय पुरोहित, संगीता बोहरा, मनोज बोहरा, दिलीप कुमार पुरोहित एवं सुमेर सिंह चूंडावत के नाम शामिल थे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से राज वैष्णव, शिवकुमार पुरोहित, मनोज गिरी वर्मा एवं चंद्रशेखर व्यास को सम्मानित किया गया।

पदम मेहता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

इस अवसर पर दैनिक जलते दीप एवं माणक राजस्थानी मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता को पत्रकारिता क्षेत्र में वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

संगीत : गणपत-गणेश जोशी की जोड़ी तथा अजय करण जोशी का हुआ सम्मान

संगीत क्षेत्र में प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले “गुरु गोविंद कल्ला संगीत सेवा श्री सम्मान” के अंतर्गत गणपत–गणेश जोशी की जोड़ी को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व गणपत गणेश ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सबका मन जीत लिया। कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक गीतों, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाली अजय करण जोशी को सम्मानित किया गया।

बैंकिंग व विधिक सेवा : वैभव पुरोहित हुए सम्मानित

वहीं बैंकिंग एवं विधिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए वैभव पुरोहित को सम्मान दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष आनंद कल्ला ने बताया कि समारोह के दौरान मीरा भक्ति सरोवर संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें मीरा के भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां जगदीश हर्ष आधुनिक अनूप जलोटा ने दी। संस्थान के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष राजेश भैरवानी, राजेंद्र शाह सिरोही, जेके माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में शहर के शिक्षाविद, गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व पीआरओ प्रमोद सिंघल ने किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के अध्यक्ष आनंद कल्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव सुमनेश व्यास ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor