भगवान पंवार. जोधपुर
21 जून को विश्वभर में मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा है जो शरीर को लचीलापन, मन को शांति और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देती है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए योग विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गया है। इसी सोच के साथ प्रतिष्ठित वेल्थ मैनेजमेंट फर्म स्मार्टनिवेश – द वेल्थ मैनेजर्स ने “हेल्थ टू वेल्थ” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे ही फिटनेस की ओर प्रेरित करना है।
अभियान के तहत तीन साप्ताहिक योग सत्र आयोजित किए गए, जिन्हें प्रतिभागी बिस्तर या कुर्सी पर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं।
इस पहल की अगुवाई निदेशक सुनीता बंसल ने की। उन्होंने योग गुरु पूजा बिश्नोई को आमंत्रित कर शारीरिक सत्र संचालित करवाए। सत्र के दौरान पूजा बिश्नोई ने कहा, “योग सिर्फ व्यायाम नहीं, एक जीवनशैली है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधारता है, बल्कि तनाव कम कर मानसिक शांति भी देता है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति हर उम्र में फिट, सक्रिय और आत्मविश्वासी बना रह सकता है।”
स्मार्टनिवेश का मानना है कि जब शरीर स्वस्थ होगा तभी वेल्थ का सही आनंद लिया जा सकेगा। इसी संकल्प के साथ फर्म आगे भी बुजुर्गों और महिलाओं के समग्र कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगी।
प्रतिभागीओं ने योग टिप्स लेकर आनंद लिया. स्मार्टनिवेश जोधपुर रातानाडा में म्यूच्यूअल फण्ड, पी एम् एस, बीमा और एस आई ऍफ़ हेतु एक अधिकृत संसथान है जो एक दशक से निवेश सलाह के लिए मशहूर है।





