राजस्थान सरकार की निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना से शिक्षा और प्रशिक्षण को मिलेगा प्रोत्साहन
दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
राजस्थान सरकार की निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं पत्नी को कक्षा 6 से स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति और मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
मुख्य तथ्य:
- कक्षा 6 से पीजी तक ₹8,000 से ₹25,000 वार्षिक छात्रवृत्ति।
- मेधावी विद्यार्थियों को ₹4,000 से ₹35,000 तक नकद पुरस्कार।
- पंजीकृत निर्माण श्रमिक के दो बच्चों अथवा एक बच्चे व पत्नी को लाभ।
- 8वीं-12वीं में 75% तथा उच्च शिक्षा में 60% अंक पर पुरस्कार।
- आवेदन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन।
- लाभार्थी का श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण अनिवार्य।




