राखी पुरोहित. जोधपुर
स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत कृष्णा हेल्थ केयर सर्विसेज, जोधपुर लगातार अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के माध्यम से लोगों का विश्वास जीत रही है।
संस्था के निदेशक मनोज कुमार सोनी के नेतृत्व में कंपनी मरीजों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद परिवारों को घर बैठे स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करा रही है।
कंपनी द्वारा विशेष रूप से निम्न सेवाएं प्रदान की जा रही हैं
- Patient Care Attendant (पुरुष एवं महिला)
- Elder Care Services (बुजुर्गों की देखभाल)
- Home Nursing Care Services
- Physiotherapy at Home
- Baby Care & Mother Care Services
- 24×7 Caregiver Services
- Ward Boy & Nursing Attendant Services
- ICU एवं Non-ICU Ambulance Services
- Housekeeping & Support Staff Services
- Government & Corporate Healthcare Support Services
प्रशिक्षित स्वास्थ्य सहायकों की आवश्यकता बढ़ी : सोनी
निदेशक मनोज कुमार सोनी ने बताया कि आज के समय में परिवारों को विश्वसनीय और प्रशिक्षित स्वास्थ्य सहायकों की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कृष्णा हेल्थ केयर सर्विसेज द्वारा प्रशिक्षित एवं सत्यापित स्टाफ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके। संस्था का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसी देखभाल को मरीजों के घर तक पहुंचाना तथा बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित देखभाल उपलब्ध कराना है। कृष्णा हेल्थ केयर सर्विसेज वर्तमान में जोधपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है तथा भविष्य में राजस्थान के अन्य शहरों में भी सेवाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।





