Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी के माध्यम से योग कर निरोगी रहने का लिया संकल्प 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी द्वारा फेडरेशन भवन जोधपुर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं, वरिष्ठजनों व युवाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया व स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया l

वीरेन्द्र मोहनोत व राजेश मेहता द्वारा बताया गया कि पिछले 12 माह से जायंट्स ग्रुप आँफ ब्लू सिटी द्वारा नियमित रूप से संचालित स्व.श्रीमती सरोज मेड़तिया योगा सेन्टर जो कि समाजसेवी सोहन मेड़तिया के सहयोग से चलाया जाता है, में वरिष्ठ योगाचार्य लालचंद कानजानी (अध्यक्ष, पतंजलि योग समिति, जिला जोधपुर) द्वारा नियमित योगा करवाया जाता है l

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक दिवस का आयोजन नहीं निरंतर चल रहे जन जागरण अभियान का हिस्सा है l जायंट्स ग्रुप के सेंट्रल कमेटी सदस्य देवेन्द्र गेलड़ा द्वारा भी ब्लू सिटी को योगा दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गई है l

कार्यक्रम में जायंट्स फेडरेशन -9 की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम जैन, यूनिट डायरेक्टर अशोक मेहता, फेडरेशन सचिव अशोक जौहरी, ओमजी जैन, ग्रुप अध्यक्ष वीरेन्द्र मोहनोत, प्रशासनिक निदेशक राजेश मेहता, वित्त निदेशक कन्हैयालाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, सोहन मेड़तिया, अशोक सोनी, एम एस गांग, हिमांशु शेखर दवे, कमलेश माथुर, गोपीकिशन लोहिया, गिरिराज अरोड़ा, श्रीमती रंजना जौहरी, किरण माथुर आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीl कार्यक्रम का संचालन राजेश मेहता द्वारा किया गया l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor