Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

Sunday, October 18, 2026, 10:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : योग शिविर में किया योग 

सुनील वर्मा. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम जोधपुर द्वारा पब्लिक पार्क में आयोजित योग शिविर में योग शिक्षिका ममता सोलंकी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं का अभ्यास कर योग के महत्व को समझा।

ममता सोलंकी ने बताया कि नियमित योग एवं प्राणायाम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के सफल आयोजन में हुसैन छिपा, राधेश्याम भट्टड़, मनीष गांधी एवं विजय अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की तथा नगर निगम जोधपुर का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor