राखी पुरोहित. जोधपुर
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के सचिव राजेंद्र मंत्री ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जोधपुर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर किया गया:
सेक्टर 17 खंडेलवाल भवन के पास: योग एवं स्वास्थ्य प्रकल्प प्रभारी योग गुरु लालचंद सिंधी के नेतृत्व में योग किया गया। इसी तरह शास्त्री नगर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी डॉक्टर गोपाल चंद गांधी के मार्गदर्शन में योग किया गया। इसी तरह वीणा योग केंद्र, व्यास कैम्पस, कुड़ी हौद, झालामंड जोधपुर में योग सह प्रभारी वीणा मूंदड़ा के मार्गदर्शन में योग किया गया। इसी तरह बीआर बिड़ला स्कूल पी एफ आफिस के पास योग किया गया।
19 ई चौपासनी हाउसिंग बोर्ड अनदाराम परिहार स्कूल के पीछे पार्क में अध्यक्ष सूरज सुरेश चंद्र भूतडा ने बताया कि पार्क में योग गुरु श्रीमती नेहा सांखला के द्वारा योग कराया गया तथा उन्होंने शरीर स्वस्थ रखने के लिए डायबिटीज शुगर बीपी थायराइड जैसी बीमारियां से बचने के लिए तथा खान पान के बारे में विस्तृत जानकारी दी शाखा की तरफ से अंग वस्त्र पहनाकर श्रीमती संतोष परिहार के द्वारा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
शिविर में शाखा कोषाध्यक्ष अरुण कच्छवाह और मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। योगगुरु लालचंद सिंधी के नेतृत्व में योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। डॉक्टर गोपाल चंद गांधी के मार्गदर्शन में योग के महत्व पर चर्चा की गई। शाखा के सदस्य कैलाश राठी का सहयोग रहा।
भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा योगगुरु लालचंद सिंधी, डॉक्टर गोपाल चंद गांधी और कैलाश राठी, वीणाजी मूंदड़ा, अर्चना बिडला और संतोष परिहार के प्रति आभार व्यक्त करती है, जिन्होंने इन आयोजनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




