Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:09 am

Thursday, July 9, 2026, 12:09 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

रोटरी क्लब ने सरकारी स्कूल में 100 कुर्सी-टेबल भेंट की

राखी पुरोहित. जोधपुर 

रोटरी क्लब जोधपुर के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सर लूणी में 100 विद्यार्थियों हेतु टेबल कुर्सी प्रदान की गई। इसके लिए आभार व्यक्त करने के लिए 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब जोधपुर की अध्यक्ष श्रीमती मधु समदानी एवं समाजसेवी चंद्रभान  का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सर विद्यालय एवं संपूर्ण ग्राम वासियों द्वारा आदर सत्कार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस सुअवसर पर संस्था प्रधान श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी, ग्राम के सरपंच पांचाराम, पूर्व सरपंच भँवर पटेल एवं प्रबुद्ध गणमान्य ग्रामीण व विद्यार्थी एवं समस्त कर्मठ स्टाफ उपस्थित रहे।

संस्था प्रधान श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी द्वारा मधु समदानी का दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मधु समदानी के द्वारा यह आश्वासन भी दिया गया कि वो भविष्य में भी इस विद्यालय के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगी तथा उनके द्वारा बताया गया कि स्थानीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दीपा टाक के द्वारा लगातार किए गए प्रयासों द्वारा ही हम इस विद्यालय तक पहुँच पाये।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor