राजस्थान सरकार का अनूठा अवसर, सरकारी योजनाओं में काम कर मिलेगा व्यावहारिक अनुभव
दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
राजस्थान सरकार के यंग इंटर्न्स प्रोग्राम (YIP) के तहत युवाओं को सरकारी विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं में कार्य करने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹30,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
मुख्य तथ्य:
- युवाओं को सरकारी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।
- ₹30,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड का प्रावधान।
- कार्यक्रम की अवधि 1 वर्ष, प्रदर्शन के आधार पर 2 वर्ष तक बढ़ाई जा सकेगी।
- न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर अभ्यर्थी पात्र।
- आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित।
- विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं में कार्य का अवसर।
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।
- विस्तृत जानकारी एवं आवेदन के लिए YIP पोर्टल पर संपर्क करें।




