तांबे के लौटों से जलपान, जूठन मुक्त कार्यक्रम, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम, पटाखा मुक्त कार्यक्रम की बात समझाई
राखी पुरोहित. जोधपुर
पुणे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी एवं आर्थिक राजधानी मुंबई में पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण संस्थान की शाखा “कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने विशेष सेवा, तांबे के लौटों से जलपान, जूठन मुक्त कार्यक्रम, नशा मुक्त कार्यक्रम, पटाखा मुक्त कार्यक्रम की पहल की।
पांच दिवसीय यात्रा करते हुए 17.06.2026 से 21.06.2026 तक बाबूलाल मांजू, प्रदीप-ममता, डॉ. मनोज कुमार भेरूड़ी हाल पुणे के नव गृह प्रवेश एवं प्रीतिभोज समारोह में उपस्थित होकर कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सुप्रीमों एवं राष्ट्रीय प्रभारी श्री खम्मू राम विश्नोई, प्रवक्ता पूना राम विश्नोई मांजू जांबा फनकार, वरिष्ठ पर्यावरण सेवक रामचंद्र झोदगण रोटू ने सेवा करते जांबा अगुणी जगा महंत भगवान दास (अध्यक्ष एवं संस्थापक:- कौशल गौशाला जांबा)एवं जागरण मुख्य कलाकार आचार्य स्वामी रामाचार्य जैसला, सन्त स्वामी निर्मल दास कुशलावा के पावन सान्निध्य में अनेक भक्तों के घर पर टीम का मान सम्मान एवं स्नेह भोज रखा गया।
इसी क्रम में ओमप्रकाश मांजू, कालू राम कड़वासरा, भागीरथ राम मांजू, आसू राम जांगू, खेता राम राहड़, देव राहड़, पांचाराम जाणी, कैलाश मांजू, प्रदीप मांजू, विजय कड़वासरा, राजू खिलेरी हानिया,मांगीलाल कड़वासरा, आसू राम जाणी, सतीष कड़वासरा, विक्रांत भाई, ओमप्रकाश गोदारा मुंबई, तेजाराम मांजू मुंबई एवं छोटे बच्चों में आयुष, रक्षित, अविना, रितेश इत्यादि सबका आभार जिन्होंने अपने निज निवास पर मान सम्मान, स्नेह भोज एवं मिलन कार्यक्रम के द्वारा सेवा लाभ लिया। गुरु जम्भेश्वर भगवान आपको सदा खुश रखें। आपके व्यापार में खूब तरक्की हो ऐसी हमारी प्रार्थना है, कार्यक्रम प्रवक्ता पूना राम विश्नोई ने बताया कि टीम ने पुणे और मुंबई दोनों बड़े महानगरों से प्रकृति के लिए विशेष स्वच्छता संदेश देकर गेट वे ऑफ इंडिया और शनि सिंगणापुर मंदिर दर्शन करके, लुणावाला प्राकृतिक संगम टाइगर प्वाइंट से विशेष संदेश दिया, साथ ही विश्व योग दिवस “करो योग रहो निरोग” का सन्देश दिया। इस यात्रा में मारवाड़ के बहुत सारे मेहमान साथ में दर्शन लाभार्थी साथ रहे। इस पूरे सफर में सरपंच शंकर लाल सियाग, मास्टर मोहनलाल मांजू, मास्टर गिरधारी लाल चौधरी, जोगाराम जांगू, सहीराम बेनीवाल सरपंच सहित अनेक समाज बंधुओं के साथ कई सारे सामाजिक कार्यक्रम में सहभागी बने। टीम सुप्रीमों खम्मू राम विश्नोई पिछले 25 वर्षों से प्रकृति सेवा करते आ रहे हैं जिसमें स्वच्छता संदेश, स्वच्छ भारत अभियान सन 2005 से चला रहे हैं। इस टीम की अलग अलग शाखाओं में विशेष सेवा दी जाती हैं सांचौरी मालाणी, नीमगांव हरदा मध्यप्रदेश, भीलवाड़ा, सिरसा हरियाणा, फलोदी, जोधपुर एवं अनेक समाज के प्रमुख स्थानों से कार्य कर रहे हैं।






