Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

Sunday, October 18, 2026, 9:22 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एंकोर फिटनेस बाय रिया में विशेष योग आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एंकोर फिटनेस बाय रिया में विशेष योग सत्र एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं परिवारों ने भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

एंकोर फिटनेस बाय रिया का संचालन योग प्रशिक्षक, न्यूट्रिशनिस्ट एवं जोधपुर की पहली प्रमाणित एरियल योगा ट्रेनर रिया मुरजानी द्वारा किया जाता है। यह फिटनेस सेंटर विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर संचालित किया जाता है, जहाँ महिलाओं की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

संस्थान में योग, एरियल योगा, जिम ट्रेनिंग, वेट मैनेजमेंट, न्यूट्रिशन काउंसलिंग एवं अन्य फिटनेस गतिविधियों की नियमित कक्षाएँ संचालित होती हैं। एंकोर फिटनेस बाय रिया मुरजानी अपनी सेवाएँ ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराती है, जिससे विभिन्न शहरों की महिलाएँ भी घर बैठे फिटनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं।

ऑफलाइन सेंटर जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में स्थित है, जहाँ प्रतिदिन विभिन्न बैचों में योग एवं फिटनेस कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। रिया मुरजानी ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवनशैली है जो व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनाती है।

एंकोर फिटनेस बाय रिया महिलाओं के लिए एक समर्पित फिटनेस एवं वेलनेस केंद्र है, जहाँ योग के साथ-साथ आधुनिक फिटनेस तकनीकों, एरियल योगा एवं संतुलित पोषण के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, फिटनेस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor