राखी पुरोहित. जोधपुर
रावत बिल्डिंग, बागर चौक निवासी श्रीमती सरोज चौहान पत्नी सुरेन्द्र सिंह चौहान का आकस्मिक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर से सरोज जी के पुत्र विशाल चौहान एवं अनुराग चौहान ने आई बैंक से सम्पर्क कर दिवंगत के नेत्र दान लेने का आग्रह किया।
परिजनो की उपस्थिति में टेक्नीशियन व्यास द्वारा स्वर्गवासी के नेत्रों से कॉर्निया सुरक्षित रूप से उनके निवास से प्राप्त किए गए। नेत्र दान के लिए टोल फ़्री नम्बर 18008891651 पर कभी भी सम्पर्क किया जा सकता हैं। ये कॉर्निया दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को प्रत्यारोपित किए जाएंगे।
आज प्रात: श्री सत्येन्द्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण से उनके कार्यालय में भेंट हुई। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस विभाग सदेव ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहा हैं और इसे सेवा को ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रोत्साहित करने को प्रेरित करता रहेगा।
नेत्रदान के लिए संपर्क करें:
राजेन्द्र जैन
आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चैप्टर
9314419846




