Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:49 am

Thursday, July 9, 2026, 12:49 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कनौजिया समाज खेलकूद व सांस्कृतिक महोत्सव 25 जून से, बैनर का किया विमोचन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कन्नौजिया समाज युवा संगठन एवं कन्नौजिया समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कन्नौजिया समाज खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेडियम में 25 जून, गुरुवार से आयोजित होगा। इसकें बैनर का विमोचन किया गया।

महोत्सव का उद्घाटन 25 जून, गुरुवार सुबह 9:30 बजे आमंत्रित गणमान्य अतिथियों एवं कनौजिया समाज विकास समिति के अध्यक्ष दीपक कनौजिया, सचिव दुलीचंद कनोजिया, कोषाध्यक्ष सूरज नारायण कनौजिया, अशोक कनौजिया व निवर्तमान सभापति ब्यावर के नरेश कुमार कनौजिया के करकमलों द्वारा किया जाएगा। समिति के सचिव दुलीचंद कन्नौजिया ने बताया कि समाज बंधुओं, बच्चों व महिलाओं के लिए खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 से 27 जून तथा 28 जून रविवार को रंगारंग समापन समारोह का आयोजन होगा।

समाज के युवा रोशनलाल, आशीष कनोजिया, भागचंद कनौजिया, गणेश कनौजिया, आशीष कनौजिया (सन्नी), राहुल कन्नौजिया, विनय कनौजिया घर घर जाकर सभी को जागरूक कर इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में पधारने का निमंत्रण दे रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुछ सदस्यों का कनौजिया गौरव रत्न सम्मान अवार्ड जोधपुर से सम्मानित किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor