राखी पुरोहित. जोधपुर
अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन महिला इकाई द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन योग का आयोजन 24 जून को सुबह को कराया गया। महिला इकाई अध्यक्ष अनिता मेहता ने बताया कि योग शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण स्वाध्याय है। जिसे प्रतिदिन नियमित रूप से करना चाहिए।
इसी उद्देश्य को लेकर एक जागरूक अभियान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया, जिसमें अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र राठी, महामंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, युवा सह सचिव दीपक गुप्ता, योग गुरु ललिता संचेती, मीनल गुप्ता, हितांशी गुप्ता उपाध्यक्ष, संतोष मेहता प्रदेश सचिव महिला इकाई, सुचिता कानून, सहसचिव रंजन गांधी, ,निर्मला गुप्ता, अरूणा राठी, महिला इकाई कोषाध्यक्ष नलिनी बंसल, आशा सिघंवी की उपस्थिति व सहभागिता से ऑनलाइन योगा श्रेया पटवा, संचेती योग्य गुरु सर्जन योग्य मेडिटेशन स्टूडियो फाउंडर द्वारा प्राणायाम, ध्यान, सूक्ष्म, व्यायाम, ताड़ासन, भद्रासन, सेतुबधासन, उष्ट्रासन और भी कई तरह के आसन कराये व उसके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
महिला इकाई अध्यक्ष अनीता मेहता अपने ने उद्बोधन में श्रेया पटवा संचेती, का परिचय दिया। आज के योगा क्लासेस में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जो भी इसमें जुड़े उन सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया। जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय अपने स्वास्थ्य के लिए दिया और इसी तरह आगे भी योग कर अपने शरीर को स्वस्थ ,मन को शांत एवं आध्यात्मिकता से जुड़े यही इस योगा को संचालन करने का मुख्य उद्देश्य है।कार्यक्रम का संचालन सह सचिव दीपक गुप्ता ने किया।
जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कल निजला ग्यारस पर नियमित संचालित प्याऊ पर गुलाब का शरबत राहगीरो को पीलाया जायेगा व भविष्य मे इस तरह आनलाईन योगा कलासेज व अन्य कई कार्यक्रम समय समय पर किये जायेगे।




